DNTV India News Hindi News, हिंदी न्यूज़ , Today Hindi Breaking, Latest Hindi news..

आगामी लोकसभा चुनाव से संबंधित मुद्दोँ पर कॉंग्रेस का मंथन बैठक। जया शुक्ला

नई दिल्ली। अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमिटी (अ॰भा॰कां॰क॰) के विचार विभाग की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मंथन बैठक किया गया।
कॉंग्रेस मुख्यालय, 24, अकबर रोड, नई दिल्ली मेँ विभाग की चेयरपर्सन डॉ.गिरिजा व्यास की अध्यक्षता मेँ संपन्न हुई। 
मुख्यरूप से सभा आगामी लोकसभा चुनाव से संबंधित मुद्दोँ पर मंथन, सुझाव व सुझाये गए कार्यक्रमोँ को निर्धारित करने के लिए बुलाई गई। डॉ.अजय उपाध्याय द्वारा संचालित सभा मेँ विभिन्न प्रान्तोँ से आए वरिष्ठ वकील, शिक्षक, वैज्ञानिक, लेखक, राजनीतिक अन्वेषक, सहित कई अन्य बुद्धिजीवी वर्गोँ के प्रतिनिधियोँ ने भाग लिया गया।
        डॉ. गिरिजा व्यास ने बैठक के एजेन्डा की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए समझाया कि कौंग्रेस कार्यकर्ताओँ को और भी जागृत करना आवश्यक है, किन्तु यह भी अति आवश्यक है कि तीन विधान सभाओँ मेँ कॉंग्रेस की हार के कारणोँ को पूरी तरह समझ कर उनकी काट के कार्यक्रम सुनिश्चित किये जाएँ।
         डॉ. अजय उपाध्याय ने 2024 के चुनाव की भारतीय लोकतंत्र के लिये अहमियत पर यह कहते हुए बल दिया कि देश मेँ गाँधीवादी सिद्धान्त चलेँगे या तानाशाही, यह इस चुनाव के परिणाम से निर्देशित होगा।
         डॉ़.जया शुक्ला, डॉ.नीता मिश्रा, श्रीमती पुष्पा लक्ष्मणस्वामी, एडवो.श्री सुहाग, एडवो. श्री निशान्त मंडल, डॉ.रामपाल सैनी, कु.अमृत गिल, श्री महेश द्विवेदी, श्री विनोद कौशिक, डॉ.कृष्णचंद्र रल्हन, श्री अरविन्द ओझा, इत्यादि ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। डॉ.गिरिजा व्यास जी ने इन सभी सुझावोँ को संयोजित कर, विचार विभाग के आगामी कार्यक्रम निर्धारित और सुनिश्चित किये। डॉ.अजय उपाध्याय ने धन्यवाद ज्ञापन किया।