DNTV India News Hindi News, हिंदी न्यूज़ , Today Hindi Breaking, Latest Hindi news..

अक्षय नवमी के शुभ अवसर पर भंडारा का आयोजन

भोजपुर/बिहार। उदवंत नगर प्रखंड के कारीसाथ गांव में बौद्ध स्थान पर अक्षय नवमी के शुभ अवसर पर भंडारा का आयोजन बौद्ध आश्रम के कमेटी और गांव वालों के मिलकर किया गया।
 इसमें अतिथियों के क्रम में पूर्व मंत्री एव बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह शाहपुर पूर्व विधायक भुसावर ओझा भोजपुरिया जन् मोर्चा के अध्यक्ष भारत सिंह सहयोगी आरा केप्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर दीपक कुमार आदि मौजूद थे और इस आश्रम पर कारीसाथ पंचायत धमार पंचायत खजुरिया पंचायत के हजारों माताएं बहने पुरुष बच्चे ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया इसमें समाचार लिखे जाने तक भोज चल रहा है करीबन 5 से 7000 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
बौद्ध आश्रम के कमेटी के लोग श्री अर्जुन सिंह पूर्व मुखिया खजुरिया पंचायत संतोष सिंह और कारीसाथ के तमाम लोग उनमें पूर्व मुखिया सहदेव सिंह मेजर राणा प्रताप सिंह मियां सिंह मुन्ना मास्टर नित्यानंद सिंह आदि मौजूद थे।
आए हुए अतिथियों को कमेटी द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह डॉक्टर दीपक कुमार पूर्व विधायक भुवार ओझा, भारत सिंह सहयोगी पूर्व मुखिया सहदेव सिंह और मेजर राणा प्रताप सिंह को सम्मानित किया