DNTV India News Hindi News, हिंदी न्यूज़ , Today Hindi Breaking, Latest Hindi news..

Bhojpuri Sevak Samman

हरिवंश को मिला भोजपुरी सेवक सम्मान

पटना: राज्यसभा के उप सभापति, सांसद और वरिष्ठ पत्रकार हरिवंश को भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान, आरा द्वारा भोजपुरी सेवक सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पटना स्थित बिहार म्यूजियम में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन ‘आखर’ द्वारा प्रसिद्ध गायिका शारदा सिन्हा स्मरण के तहत किया गया था, जहां हरिवंश ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के पश्चात भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, कमलेश व्यास, सोहित सिन्हा, डॉ. भीम सिंह भवेश, राजेश कुमार और रवि प्रकाश सूरज ने हरिवंश से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संविधान में भोजपुरी को संवैधानिक मान्यता दिलाने के लिए उनके सहयोग का अनुरोध किया।

गौरतलब है कि हाल ही में आरा के सांसद सुदामा प्रसाद ने भी लोकसभा में भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने का मुद्दा उठाया था। इसके साथ ही भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान की पहल पर भोजपुरी संयुक्त संघर्ष मोर्चा का गठन भी किया गया है, जो इस दिशा में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।

भोजपुरी भाषा को लेकर इस पहल और सम्मान से क्षेत्रीय भाषाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने और संवैधानिक मान्यता प्राप्त करने की मांग को बल मिला है।