DNTV India News Hindi News, हिंदी न्यूज़ , Today Hindi Breaking, Latest Hindi news..

भाजपा द्वारा कोईलवर मे मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।

आरा/बिहार। कोईलवर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भाजपा कोईलवर नगर और कोईलवर दक्षिणी मंडल द्वारा बिहार विधानसभा सदन मे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं के प्रति अमर्यादित बक्तब्य देने के खिलाफ आक्रोश ब्यक्त करते हुए पुतला दहन किया गया।
पुतला दहन का कार्यक्रम की शुरुआत जुलूस के रूप मे कोईलवर हाई स्कूल मैदान से कोईलवर कपिलदेव चौक तक निकला। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री के विरोध मे कार्यकताओ द्वारा आक्रोश ब्यक्त करते हुए नीतीश कुमार इस्तीफा दो,चरित्रहीन मुख्यमंत्री इस्तीफा दो,शर्म करो-शर्म करो,महिलाओं पर अत्याचार बंद करो आदि नारे लगाए गए।
कोईलवर कपिलदेव चौक पर भाजपा पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया ।कार्यक्रम मे शामिल भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि नीतीश कुमार का सदन मे दिया गया वक्तव्य निंदनीय है।
 भाजपा नेत्री विणा गुप्ता ने महिलाओं के प्रति नीतीश कुमार का वक्तव्य पर चिन्ता जताते हुए आक्रोश ब्यक्त करते हुए नीतीश कुमार का इलाज कराने पर जोर दिया और  मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा की मांग की साथ ही उनपर कानूनी कार्वाई की भी मांग की।
कार्यक्रम मे राम दिनेश यादव, ऋतुराज, संतोष सिंह,राजेश सिंह, राकेश शर्मा,श्रवण गुप्ता, महेंद्र कुशवाह,शालिनी सिंह, विभा रानी सहित अन्य दर्जनो कार्यकर्ता मौजूद रहे।