DNTV India News Hindi News, हिंदी न्यूज़ , Today Hindi Breaking, Latest Hindi news..

बड़हरा विधायक पदाधिकारियों के साथ बाढ़ का निरीक्षण कर किया बैठक|

बड़हरा/भोजपुर| खबर है की गंगा नदी में तेजी से पानी बढने के कारण बड़हरा प्रखंड के दर्जनों गाँव और बधार बाढ़ की चपेट मे आ गया है, जिससे जान-माल की हानी हो रहा है। कई गाँवो का मुख्य सड़क से संपर्क बंद हो गया है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा लगातार जिला और प्रखंड अधिकारियों के साथ बैठक का दौर चल रहा है और संबंधित पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया गया|

बाढ़ को लेकर प्रखंड मुख्यालय मे आरा अनुमंडल पदाधिकारी, बड़हरा विकास पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी सहित संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ बुधवार को एक बैठक कर बाढ़ की स्थिति और उससे निपटने की तैयारी की समीक्षा व नथमलपुर,नेकनामटोला, बखोरापुर, केसोपुर, सिरसिया, बबुरा सहित अन्य बाढ़ प्रभावित गाँवो के लिए नाँवो की व्यवस्था का निर्देश देते हुए संबंधित विभाग द्वारा मुहैया करा दिया गया।

अनुमंडल पदाधिकारी और प्रखंड अधिकारियों के साथ बखोरापुर, नेकनामटोला, सिरसिया और बबुरा में बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण किया गया।

मंगलवार को भी विधायक द्वारा केशोपूर मे निरीक्षण के दौरान पूर्व मंत्री सह विधायक राघवेन्द्र प्रताप स़िह ने कहा कि बड़हरा क्षेत् मे बाढ आने के पूर्व ही प्रशासन द्वारा तैयारी कर ली गई थी। पहले भी मैने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों और प्रख़ड अधिकारियों के साथ बैठक कर समुचित निर्देश दिया था, जिसे पूरा कर लिया गया था। दर्जनों गाँवो का मुख्य सड़क से संपर्क टुटने के कारण उन क्षेत्रो मे नाँवो की व्यवस्था कर दी गई है। बाढ़ पीड़ितों के लिए राशन ,पशुओ के लिए चारा और अन्य व्यवस्था कर दिया गया।

गुरूवार को मैं बड़हरा और कोईलवर प्रख़ड के बाढ़ पीड़ित गाँवो का भ्रमण करूँगा। क्षेत्र के लोगो को किसी भी प्रकार का दिक्कत नही होने दूँगा। मै हमेशा उनके साथ खड़ा हूँ और किसी भी प्रकार की कमी नही होने दूँगा। अधिकारी भी लगातार क्षेत्रो पर नजर रखे हुए है और जरूरी चीजे मुहैया करा रहे है। दौरा मे मंडल अध्यक्ष संटु स़िह, मुखिया रितेश सिंह, सुनील स़िह, योगेन्द्र सिंह, अजय पांडेय, उज्जवल सिंह, कृष्णा सिंह, छोटे सिंह, संदीप सिंह, मुन्ना सिंह संहित कई कार्यकर्ता और ग्रामीण जनता मौजूद रहे।